पटना सिटी, रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी सम्राट द्वारा होटल केएल7 में दीपोत्सव एवं दीपावली मिलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री ...
![]() |
पटना सिटी,रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी सम्राट द्वारा होटल केएल7 में दीपोत्सव एवं दीपावली मिलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री विपिन चाचान, डीजी 3250, और प्रथम महिला शिल्पी चचान ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंडलाध्यक्ष ने इस आयोजन पर गर्व जताते हुए कहा कि "रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी सम्राट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।"
इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों को कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिला, जिनमें सोने और चाँदी के सिक्के भी शामिल थे। साथ ही, श्यामा शैलजा झा के मनमोहक सूफ़ी संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोटरी क्लब के चेयरमैन अनूप कुमार, सचिव देवेश नवादिया और अध्यक्ष देवराज बल्लभ की टीम ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी सम्राट का यह दीपोत्सव कार्यक्रम समाज में एकता और उत्साह का प्रतीक बना।







