पटना सिटी। पटना सिटी के मारची स्थित उषा रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्य...
पटना सिटी। पटना सिटी के मारची स्थित उषा रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा एवं सह संयोजक सुरेश सिंह पटेल थे। अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने की, जबकि संचालन पटना साहिब विधानसभा प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया।
मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना है। शिविर में सात विषयों पर अलग-अलग वर्ग आयोजित किए गए। “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर प्रदेश संगठन प्रभारी भीखु भाई दलसानिया, “सरकार की उपलब्धियां और कार्यान्वयन” पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौड़, “इतिहास विभाग” पर संजीव कुमार चौरसिया, “कार्य पद्धति” पर रणवीर नंदन तथा “सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, सरल ऐप” विषय पर कुंतल कृष्णन ने मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पटना साहिब से नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा एवं कुम्हरार से विधायक संजय गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



