Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी स्थित महात्मा गांधी सेतु के पास लूटपाट करने वाले तीन लूटेरे धराए

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) । बीते 28 नवंबर को आलमगंज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पास से सीतामढ़ी निवासी असगर अली से हुए लूटपाट में पुलिस ने सफल...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बीते 28 नवंबर को आलमगंज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु के पास से सीतामढ़ी निवासी असगर अली से हुए लूटपाट में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। लूटपाट करने वाले तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के खड़ा कुआं निवासी विजय यादव के पुत्र शुभम कुमार, गायघाट दक्षिणी गली निवासी सीताराम पाठक के पुत्र गोलू कुमार और गायघाट निवासी रविन्द्र पांडेय के पुत्र गौरव कुमार है।मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बीते 28 नवंबर की शाम गांधी सेतु बैरियर के पास सीतामढ़ी के रहने वाले असगर अली अपने संबंधी के साथ बस से उतरकर घर जा रहे थे। इसी दौरान उपरोक्त तीन अपराधी हथियार के बल पर घेरबंदी कर उनसे मोबाईल एवं पर्स तथा पर्स में रखे एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड एवं ₹1200 नगद छीन कर भाग गए।

जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना आलमगंज थाना की पुलिस दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधियों को बिस्कोमॉन गोलंबर के पास से की गई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं लूट के सभी सामान को बरामद कर लिया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पुनः दूसरे घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now