Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सैदपुर नाले में गिरकर व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों का सड़क जाम

पटना सिटी: आलमगंज थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर कोइरी टोला देवी स्थान के समीप सैदपुर नाले में गिरकर 48 वर्षीय दिनेश कुमार मेहता की मौत हो ग...


पटना सिटी:
आलमगंज थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर कोइरी टोला देवी स्थान के समीप सैदपुर नाले में गिरकर 48 वर्षीय दिनेश कुमार मेहता की मौत हो गई। संदलपुर के पटेल कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार सैदपुर नाले की बाउंड्री पर बैठे थे, जब अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नाले में गिर गए। डूबने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

 


  स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। आलमगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नाले की बाउंड्री से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now