Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों की संपत्ति, चोरों की पहचान के लिए खंगाला जा रहा हैं सीसीटीवी फुटेज

पटना सिटी। चौक थाना अंतर्गत चौक शिकारपुर इलाके में चोरो ने बंद घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। वही घर मे रखे गोदरेज और आलमीरा का ताला तोड़ ...


पटना सिटी।
चौक थाना अंतर्गत चौक शिकारपुर इलाके में चोरो ने बंद घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। वही घर मे रखे गोदरेज और आलमीरा का ताला तोड़ करीब 6 लाख रुपये के आभूषण, चांदी के सिक्के, 40 हजार रुपया नगद और कीमती सामान समेत 10 लाख की चोरी कर चलते बने।


वही बंद घर से चोरी होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की सुराग ढूढ़ने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को तलाश रही है।


घटना के संबंध में बताया जाता है गृह स्वामी बिट्टू जायसवाल अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जिसकी भनक चोरो को लगी। वही चोरो ने पूरे घर को खंगाला और चोरी कर चलते बने। चोरी की सूचना पड़ोसी ने गृह स्वामी को दी थी। जिसके बाद पीड़ित की बहन घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now