Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में पटना सिटी में राजद द्वारा सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी। केंद्र सरकार की गरीब विरोधी, जन विरोधी और कॉर्पोरेट जगत को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है। विगत 20...

रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में पटना सिटी में राजद द्वारा सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी।
केंद्र सरकार की गरीब विरोधी, जन विरोधी और कॉर्पोरेट जगत को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है। विगत 20 दिनों के अंदर तीन बार घरेलू गैस का मूल्य वृद्धि करके केंद्र सरकार यह साबित कर दि है कि "अच्छे दिन आएंगे का नारा " चुनावी जुमला था। राष्ट्रीय जनता दल पटना साहिब परिवार द्वारा आज तीसरी बार घरेलू गैस के मूल्य में ₹25 की वृद्धि किए जाने का विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शन में मोहम्मद मेराज जया, अजीत सिंह कुशवाहा, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद साबिर अली, एजाजुद्दीन सानू, विक्की अवस्थी, भूषण माली, फिरोज अंसारी, मोहम्मद पिंकू, कुंदन माली, मोहम्मद खुर्शीद, नंहक राय, मोहम्मद नौशाद, राजेश मेहता एवं सैकड़ों महिलाएं शामिल होकर हाथों में नारे लिखे हुए तख्ती एवं गैस के छोटे-बड़े खाली सिलेंडर लेकर प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद, गरीब विरोधी सरकार मुर्दाबाद, इत्यादि नारे लगा रहे थें। 

पूर्व पार्षद सह पूर्व प्रदेश राजद महासचिव बलराम चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद जावेद, पूर्व प्रदेश राजद महासचिव रजनीश कुमार राय वाम दल के नेता देव रतन प्रसाद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश के मुखिया बड़े-बड़े उद्योगपतियों विशेष कर कॉर्पोरेट जगत के 2-3 घराने के गोद में बैठी हुई है।

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर है, गरीब गुरबा का जीना मुहाल है अधिकांश घरों में गैस-चुल्हा हटाकर लकड़ी, गोइठा का इस्तेमाल कर खाना बन रहा है। नेताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए मूल्य को अविलंब वापस ले, अन्यथा राष्ट्रीय जनता दल उग्र आंदोलन चलाएगी, और तब तक आंदोलन करेगी तब तक कि मूल्य वृद्धि वापस न ली जाए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now