Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने बिखेरा जलवा 

  पटना (न्यूज सिटी)।  रंग - बिरंगी जगमग रौशनी, लाउड म्यूजिक और उसपर से मॉडल्स का आकर्षक परिधानों में कैटवॉक करना जैसे वातावरण में एक अलग माह...




 पटना (न्यूज सिटी)। रंग - बिरंगी जगमग रौशनी, लाउड म्यूजिक और उसपर से मॉडल्स का आकर्षक परिधानों में कैटवॉक करना जैसे वातावरण में एक अलग माहौल उत्पन्न हो गया था। जैसे ही मॉडल्स ने अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की वैसे ही सारा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज उठा । मौका था लेमन एंटरटेनमेंट की ओर से राजाघाट, गायघाट स्थित होटल के एल 7 में आयोजित मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी सीजन - 1 के ग्रैंड फिनाले का । कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आगत अतिथि शिक्षाविद व लेखक ममता मेहरोत्रा, समाजसेवी व नेत्री मधु मंजरी, आईएएस भवन के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, नगर निगम के स्टैंडिंग समिति के सदस्य व वार्ड पार्षद इन्द्रदीप चंद्रवंशी व लेमन एंटरटेनमेंट के निदेशक आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की । कार्यक्रम में मिसेज इंडिया विनर नम्रता दुबे सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रही जबकि फिटनेस मॉडल व मिसेज इंडिया की पूर्व प्रतिभागी स्वेता सिंह, मिसेज इंडिया यूनिवर्स वर्ल्ड सूचि प्रसन्ना, सुपर मॉडल आकांछा, लेमन की ब्रांड मॉडल निशा डिडवानिया व धीरज कुमार बतौर निर्णायक मौजूद थे । कार्यक्रम की शुरुआत मास्टर उज्जवल की डांस ग्रुप द्वारा गणेश वंदना से की गयी । इसके पश्चात फिनाले के लिए चयनित 15 फीमेल मॉडल्स ने जब अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की तो सारे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए । इस शो में जब मॉडल्स एथनिक, इंडो - वेस्टर्न, इंडियन ट्रेडिशनल , गाउन और थीम बेस्ड कपड़े पहनकर उतरे तो उनके खूबसूरती के साथ कपड़ों की भी चमक चारों ओर फ़ैल गयी । कार्यक्रम के मध्य में मास्टर उज्जवल के डांस ग्रुप ने अपनी दमदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया । शो में निर्णायकों ने कैटवॉक के साथ खूबसूरती, कम्युनिकेशन स्किल, आई क्यू, वॉक, पर्सनालिटी के पैमाने पर प्रतिभागियो से सवाल - जवाब भी किये । कार्यक्रम में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें संगीता ने सबको करी प्रतिस्पर्धा देते हुए मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी का ख़िताब जीता। वहीँ श्यामली साहू फर्स्ट रनर अप बनी जबकि सम्पनता वरुण सेकंड रनर अप बनी।

कार्यक्रम में उपस्थित सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेज इंडिया विनर नम्रता दुबे ने कहा की लेमन एंटरटेनमेंट द्वारा बिहार जैसे राज्य में आयोजित ऐसे भव्य कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर के मॉडलिंग हंट शो पहले सिर्फ मुंबई, कोलकाता या फिर दिल्ली में किये जाते थे मगर बिहार के ऐसे संस्थानों के प्रयास से अब ये सब बिहार में भी संभव है। मैं विजेता प्रतिभागियों के साथ उन सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें देती हूँ जिन्होंने इस शो को जीतने के लिए अपना बेहतर दिया और हर संभव प्रयास किया। कार्यक्रम आयोजक व लेमन एंटरटेनमेंट के निदेशक आशुतोष कुमार ने बताया कि बिहार के उभरते मॉडलों व घरेलु महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी का आयोजन किया गया है। इस शो के माध्यम से हम कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाते हुए लोगों को कोरोना जागरूकता का सन्देश देना चाहते हैं। शो के दौरान प्रतिभगियों में गजब का उत्साह रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन बिहार के जाने - माने एंकर / एम जे ज़ीशान ने किया। फिनाले के अंत में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो औँर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now