Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, अपराधियों ने बेखौफ होकर दिया वारदात को अंजाम

पटना सिटी । राजधानी में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला जब सोमवार सुबह-सुबह आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफवाद कालोनी में एक दोहरे  ह...


पटना सिटी ।
राजधानी में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला जब सोमवार सुबह-सुबह आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफवाद कालोनी में एक दोहरे  हत्याकांड से शहर दहल उठा। घटना सुबह करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है जब बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दो लोगों की मौके पर ही हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसपी अवकाश कुमार, सिटी पूर्वी एसपी रामदास और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए गए हैं। एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

एसपी अवकाश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और सभी एंगल से जांच की जा रही है।

वहीं, बीती रात मालसलामी  इलाके में भी तीन लोगों को चाकू मारकर घायल करने की घटना सामने आई थी, जिस पर भी जांच जारी है। एसपी ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घायल व्यक्ति धनंजय मेहता के बयान का इंतजार किया जा रहा है, जो अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व एक पुराना विवाद सामने आया है, जिसे लेकर भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि शहर में अपराध की घटनाएं पहले की तुलना में कम हुई हैं, लेकिन हालिया घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now