नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय प्रखंड के सोना गांव निवासी शनिवार की सुबह इंदरजीत रविदास के 14 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार को निद्रा...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय प्रखंड के सोना गांव निवासी शनिवार की सुबह इंदरजीत रविदास के 14 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार को निद्रा अवस्था में साँप ने काट लिया।
जब वह देर तक नही उठा तो परिजन उसे देखने के लिए गए तो बेहोश था। जिसके बाद उसके परिजन इलाज के लिए नौबतपुर के एक निजी क्लिनिक में लाए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।



