पटना सिटी। राजधानी पटना में अपराधियों का दबदबा कायम है। यही कारण है कि अपराधी रोज नए-नए आपराधिक वारदात को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामल...
पटना सिटी। राजधानी पटना में अपराधियों का दबदबा कायम है। यही कारण है कि अपराधी रोज नए-नए आपराधिक वारदात को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी की है जहां गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद में हुए गोलीबारी में एक युवक के पैर में गोली लग गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी की घटना सुदर्शन पथ स्थित पटना साहिब पूर्वी केबिन समीप कन्या मंदिर के पास घटी है। नहीं घटना की सूचना मिलते ही बाईपास, चौक थाना समेत पटना साहिब जीआरपी की पुलिस मौके पर आनन-फानन में पहुंची और पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई। जख्मी युवक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के मंडई निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू के साथ रहे दो दोस्त सोनू से शराब के लिए ₹5000 की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद में सोनू के दोस्त ने सोनू को गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि सोनू को गोली मारने का आरोप उसके साथी छोटू पर ही लगा है। पटना साहिब जीआरपी ने बताया कि घटना की जांच को लेकर घटनास्थल पर जवान को भेजा गया था। लेकिन घटनास्थल पर कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर थाना के पुलिस ने पटना साहिब जीआरपी क्षेत्राधीन है।





