Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुलतानगंज थानाक्षेत्र के राम सहाय लेन स्थित एक घर में एक युवती ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

PATNA :   सुलतानगंज थानाक्षेत्र के राम सहाय लेन स्थित एक घर में एक युवती ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  मकान मालिक द्वारा घटना की जा...


PATNA : 
 सुलतानगंज थानाक्षेत्र के राम सहाय लेन स्थित एक घर में एक युवती ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  मकान मालिक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका की पहचान सहरसा जिले के आदर्श नगर निवासी अरविंद पासवान की 25 वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी के रूप में की गई है, जो रामसहाय लेन स्थित निर्मला देवी के मकान में किराएदार के रूप में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती थी। किस कारण से दीपा कुमारी ने खुदकुशी की यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका के परिजनों ने खुदकुशी के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से  इंकार कर दिया है।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now