Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


देशहित में सृजनशील बनें छात्र : प्राचार्य

पटना सिटी। मारवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना सिटी में स्वतंत्रता दिवस का 79वाँ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक...


पटना सिटी।
मारवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना सिटी में स्वतंत्रता दिवस का 79वाँ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। झंडोत्तोलन का कार्य विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन एवं डॉ. शीला कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

मारवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना सिटी में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य राजीव रंजन ने कहा कि “देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, यदि हमें इसे सर्वोच्च स्थान दिलाना है तो विद्यार्थियों को सृजनशील बनना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि वे मनोयोग से अध्ययन करें।” वहीं डॉ. शीला कुमारी ने भी शिक्षा के साथ नैतिक विकास पर बल दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अनिल रश्मि ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सांस्कृतिक आयोजनों का होना आवश्यक है। इससे उनमें राष्ट्रीय चरित्र एवं नैतिक मूल्यों का निर्माण होता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संगीत संगति शिक्षिका कविता कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन जितेंद्र कुमार पाल एवं नेक आलम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विक्रम कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।

मौके पर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य रमेश अग्रवाल, रिंकू चौधरी, विद्यालय परिवार एवं एन.सी.सी. कैडेट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लगभग 800 छात्रों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now