पटना सिटी । मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा पटना सिटी में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह र...
पटना सिटी । मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा पटना सिटी में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मंगल तालाब से प्रारंभ होकर गायघाट डंका इमली गोलंबर तक निकाली गई।
रैली में जदयू बिहार प्रदेश सचिव अंजनी कुमार पटेल, पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महानगर पदाधिकारी अजय यादव, आफताब गुड्डू, मनोज शर्मा, गुड्डू पाठक, संजय राज, शाहिद अंसारी, वार्ड अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुषमा देवी, महिला प्रकोष्ठ की नेत्री गुल्फिशा जब्बी उर्फ सुग्गन, मो. रफी, राजीव ठाकुर, रवि विश्वकर्मा, रामप्रवेश सिंह, शमीम अहमद, हर्ष चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह साइकिल रैली मंगल तालाब से शुरू होकर चौक, मच्छरहट्टा, गुड़हट्टा, पश्चिम दरवाजा, मीना बाजार, चैली टॉल, मनोरंजन पंचायत भवन होते हुए गायघाट डंका इमली गोलंबर पर संपन्न हुई।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने "संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं" जैसे नारों के साथ आम जनता को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आयोजन में भारी उत्साह देखा गया और क्षेत्रवासियों ने रैली का स्वागत किया।





