पटना। होटल मौर्य में रोटरी सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष गोविंद चौधरी की प्रथम सुपुत्री जुबी की सगाई मुंबई कस्टम इंस्पेक्टर राहुल कुमार के स...
पटना। होटल मौर्य में रोटरी सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष गोविंद चौधरी की प्रथम सुपुत्री जुबी की सगाई मुंबई कस्टम इंस्पेक्टर राहुल कुमार के साथ संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन में शहर के कई प्रतिष्ठित और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
समारोह में रोटेरियन देवराज बल्लभ, राजेश कुमार, कुमुद रंजन, अरुण यादव, संजय सिन्हा, अनुप कुमार, राजन गोप, दिनेश भदानी समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ-साथ आधुनिकता का संगम देखा गया। उपस्थित लोगों ने गोविंद चौधरी के परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की सराहना की। समारोह का माहौल उमंग और उल्लास से भरा रहा।





