Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में महिला ने अपने पति पर लगाई हत्या किए जाने का आरोप, मामला दर्ज

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के यमुनापुर गौरैया स्थान की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हत्या किए जाने का मामला दर्ज करा...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
मालसलामी थाना क्षेत्र के यमुनापुर गौरैया स्थान की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता रंजू देवी ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति 50 वर्षीय लक्ष्मण चौधरी 11 दिसम्बर को ताड़ी उतारने यमुनापुर चुटकियां बाजार गये थे। तभी किसी ने छवनिया से वार कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में ही वह सड़क किनारे मिला था। जिसे के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता जमीन संबंधित विवाद में दो लोगों को आरोपित किया है। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now