Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर वकील हत्याकांड में एक गिरफ्तार

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर ने वक़ील हरेंद्र सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता पाते हुए सोमवार को कांड के अप्राथमिक अभियुक्त लालू प...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर ने वक़ील हरेंद्र सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता पाते हुए सोमवार को कांड के अप्राथमिक अभियुक्त लालू पासवान उर्फ राकेश पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसने अपने स्वीकृति बयान में हत्या में शामिल होने की बात कही, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया। साथ ही सोमवार की सुबह दहेज हत्याकांड का आरोपित शैलेश पंडित को भी नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौबतपुर बाज़ार से गिरफ्तार किया। उस पर स्थानीय थाने में दहेज हत्या अधिनियम के तहत कांड संख्या 381/20 दर्ज है, उस पर अपनी पत्नी को जला कर मारने का आरोप है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापेमारी कर रही है।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now