पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के होटल चाण्क्या में आज प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) का गठन हुआ है, जो बिहार में बदलाव लाने का काम क...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के होटल चाण्क्या में आज प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) का गठन हुआ है, जो बिहार में बदलाव लाने का काम करेगी। इस गठबंधन में जाप के साथ चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता वाली आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी यानी एसटीपीआई और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी शामिल हैं। यह गठबंधन मानवतावादी और सब को लेकर चलने वाला गठबंधन है। यह गठबंधन 30 साल के महापाप को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। हमारी बात राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य दलों से भी हो रही है। उनका भी इस गठबंधन में स्वागत है। दो दिनों में इस गठबंधन में और पार्टियां शामिल होंगी। हम लोजपा और कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल होने की दावत देते हैं।



