Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहा है विपक्ष, बुरी तरह हारेगा : नंदकिशोर

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में विपक्ष अ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में विपक्ष अपनी जीत के लिए नहीं वरन अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। जिसमे उसकी करारी पराजय होगी।
श्री यादव ने आज यहां कहा कि इस बार एनडीए राज्य की तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल करेगा। कहा कि विपक्ष कहीं नहीं दिख रहा। विपक्षी दल चुनाव के पहले ही हार मान चुके हैं। इस चुनाव में विपक्षी दल जीत के लिए नहीं, अपना वजूद बचानेकी लड़ाई लड़ेगा। विपक्ष की इस बार सबसे बड़ी हार होगी। स्थिति को भांपते हुए विपक्षी कुनबा पूरी तरह बिखर चुका है। 'हाथ' के साथ सिर्फ 'लालटेन' ही दिख रहा। 'पंखा' पंख फड़फड़ा कर उड़ गया। हाथ के साथ मजबूरी है, लकवाग्रस्त 'हाथ' बूझे 'लालटेन' को ही साथ दे सकता है।
श्री यादव ने कहा कि राज्य में हर तरफ विकास की चर्चा है। लोग चाहते हैं कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी रहे और बिहार तेज रफ्तार से विकास पथ पर गतिशील रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए सरकार ने जितना काम किया है, वह मिसाल है। विपक्ष ने अपना पांच साल जनता को सिर्फ गुमराह करने की कोशिश में बिता दिया। लेकिन, जनता इनकी बातों में नहीं आयी। एक बार फिर राज्य में हर तरफ एनडीए की हवा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now