पटना सिटी 1984 सिख कत्लेआम दंगो के पीड़ितों को इंसाफ और कातिलों को सजा दिलाने के लिए पिछले 40 वर्षों से निरन्तर संघंर्ष करने वाले अखिल भारती...
पटना सिटी 1984 सिख कत्लेआम दंगो के पीड़ितों को इंसाफ और कातिलों को सजा दिलाने के लिए पिछले 40 वर्षों से निरन्तर संघंर्ष करने वाले अखिल भारतीय 1984 दंगा पीड़ित राहत कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार कुलदीप सिंह भोगल का सोमवार को तख्त पटना साहिब कमेटी ने सिरोपा भेंटकर सम्मान किया। जत्थेदार भोगल ने पटना साहिब कमेटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह सहित समूची कमेटी के प्रति आभार प्रकट किया।
तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि जत्थेदार कुलदीप सिंह भोगल दिल्ली, कानपुर, बोकारो आदि राज्यों में 1984 सिख कत्लेआम पीड़ितों को इन्साफ और कातिलों को सजा दिलाने के लिए निरन्तर संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के कारण ही सज्जन कुमार जैसे दोषी सलाखों के पीछे जा सके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वैसी पार्टी है जिसने इस देश में सिख कौम पर कत्लेआम कराया औऱ 40 वषों तक इंसाफ भी नहीं मिल सका, क्योंकि देश में ज्यादातर कांग्रेस की ही सरकारें रही। मगर जब से देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार आयी। कातिलों को सजा मिलनी शुरु हुई। इसी के चलते सज्जन कुमार जेल गए और जगदीश टाईटलर सहित अन्य लोगों पर केस चल रहा है।
सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि गुरु महाराज जत्थेदार कुलदीप सिंह भोगल को लम्बी आयु दे ताकि वह आगे भी इस लड़ाई को जारी रख सकें। तख्त कमेटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह द्वारा जत्थेदार कुलदीप सिंह भोगल को सिरोपा भेंट किया गया।




