Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मोहम्मद साहब की जयंती पर निकाला गया जुलूस

पटना सिटी जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर सुलतानगंज क्षेत्र के विमिन्न मोहल्लों से जुलूस निकाला गया। सोमवार को मोहम्मद साहब की जयंती पर  ज...


पटना सिटी
जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर सुलतानगंज क्षेत्र के विमिन्न मोहल्लों से जुलूस निकाला गया। सोमवार को मोहम्मद साहब की जयंती पर  जाम-ए-रजा दरगाह रोड, अंजुमन फैजान-ए-नूरी कटरा स्कूल के मो मुस्तकीब रिजबी, जामिया करिमिया खजूरबन्ना, एदार-ए-शरिया नौघरवा के नवाजीश करीम  एवं अंजुमन फैजान-ए- शाहआरजां दरगाह रोड इलाके की जुलूस एक जगह जमा होने के बाद पत्थर की मस्जिद, तेराहे की मस्जिद, दरगाह करबला, शाहगंज के रास्ते होकर मोहम्पदपुर पहुंचा। जहां जुलूस में शामिल लोग शाम चार बजे असर की नमाज अदा किया। फिर वहां से जुलूस निकल कर ट्रेनिग स्कूल, महेन्द्रू, एनआईटी होते अंजुमन-ए- इस्लामिया हॉल पहुंचा। जहां यह जलसे में तब्दील हो गया। जुलूस में भारी भीड़ को देखते हुए सुल्तानगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ एस्कॉर्ट में लगे रहे। 

वहीं सुलतानगंज थाना शांति समिति के सदस्य वशी अख्तर, गणेश कुमार, अंजुम आलम, कलीम इमाम एवं दौलत ईमाम भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इधर रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के बीच चाय, बिस्किट, पानी व फल बांटा गया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now