पटना सिटी : बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात उद्योगपति स्वर्गीय ओ0 पी0 शाह की स्मृति में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिट...
पटना सिटी : बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात उद्योगपति स्वर्गीय ओ0 पी0 शाह की स्मृति में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी शाखा और रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी ने पटनासिटी के बाईपास स्थित महादेव स्थान के पास एक वॉच टावर स्थापित किया। इस वॉच टावर का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय ओ0 पी0 शाह के सम्मान में एक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बाईपास सड़क के किनारे सैकड़ों पौधे लगाए गए। अपने संबोधन में नंदकिशोर यादव ने स्वर्गीय शाह को दानवीर की उपाधि दी और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और रोटरी क्लब के कई प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे।




