Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भाजपा नेता मुन्ना शर्मा की हत्या: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने परिजनों से की मुलाकात, न्याय का भरोसा

PATNA CITY : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज पटना सिटी का दौरा कर मंगल तालाब के नई सड़क पहुंचकर भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा उर...



PATNA CITY
: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज पटना सिटी का दौरा कर मंगल तालाब के नई सड़क पहुंचकर भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। भाजपा नेता मुन्ना शर्मा की 9 सितंबर को आपसी रंजिश के चलते हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दुखद घटना के संदर्भ में डॉ. जायसवाल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले में सक्रियता से कार्य कर रही है और जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल के लिए आगे बढ़ाने का वादा किया। इसके साथ ही, डॉ. जायसवाल ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही।


डॉ. जायसवाल ने कहा कि पूरी भाजपा परिवार इस दुखद घटना से मर्माहत है और पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी उपस्थित थे, जिन्होंने भी परिजनों को सांत्वना दी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now