Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बकरीद के अवसर पर शांति समिति की बैठक।

पटना सिटी। सुल्तानगंज थाना परिसर मे 21 जूलाई को बकरीद के अवसर पर. शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव एवं अप...

पटना सिटी। सुल्तानगंज थाना परिसर मे 21 जूलाई को बकरीद के अवसर पर. शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव एवं अपर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने किया। 

 बैठक में नगर निगम एवं अपने क्षेत्र के पार्षद मसजिद के आस- पास ,गली,मोहल्ले में नाली की सफाई ,कुड़े का उठाव एवं बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव विशेष रूप से करायेगें।बूचड़खाना के बाहर एवं सड़क एवं मोहल्ले में इघर उघर मवेशी बांधना सख्त मना है। बकरीद के एक दिन पहले से ही ट्राफिक पुलिस एवं पुलिस गश्ती की व्यवस्था रहेगी।

मसजिद , ईदगाह एवं सार्वजनिक स्थानो पर समूह मे नमाज नही होगी। लोग अपने अपने घरों में नवाज अदा करेगे।

पत्थर की मसाजिद, दरगाह रोड चौराहा,दरगाह घेरा,तेराहे के मसजिद, शाहगाज ,मीहम्मदपुर, ट्रेनिग स्कूल , खानमिर्जा , खजूर बन्ना,बनवारी चौक शनीचरा मोड़ एवं आदि स्थानो पर पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी।

बैठक में पार्षद सीमा वर्मा, गणेश कुमार, बैजू लाल दास, रमेश रजक,सेवा लाल , जम्मू खान, अंजूम आलम, ज्ञान सिन्धु , अनिल यादव,सुरेन्द्र साव,नादीर कैसर,  हसन फैजी, हाश्मी, मो फैसल,सैफ सुलेमान फारूख, अरूण सिंह,मो अब्दुल आदि शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now