Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, प्रधानमंत्री मोदी ने लिया हाल-चाल

NEWS DESK: बिहार की लोकप्रिय लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत में अभी तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, और उन्हें दि...


NEWS DESK:
बिहार की लोकप्रिय लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत में अभी तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, और उन्हें दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पल्स रेट अचानक बढ़ने और ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जो उनकी स्थिति को और गंभीर बना रहा है।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के परिवार से संपर्क कर उनका हाल-चाल जाना। पीएम मोदी ने बेटे अंशुमन सिन्हा को फोन पर कहा कि इलाज में पूरी मजबूती से प्रयास जारी रखें। अंशुमन सिन्हा ने जानकारी दी कि उनकी मां अचेत अवस्था में हैं और रात से ही वेंटिलेटर पर हैं। देश भर में उनके प्रशंसक और शुभचिंतक शारदा सिन्हा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

फेसबुक पर अंशुमन ने एक पोस्ट में अपने भावनाओं का इज़हार करते हुए कहा, "इस बार यह सच्ची खबर है कि मां वेंटिलेटर पर हैं। मैंने अभी-अभी कन्सेंट साइन किया है। यह एक कठिन समय है, और मेरी माँ एक बड़ी लड़ाई में हैं। हम सबकी प्रार्थना है कि वह जल्द ठीक होकर हमारे बीच लौटें। यह रियल अपडेट है, और मैं चाहता हूँ कि कोई गलत जानकारी सोशल मीडिया पर न फैले। कम से कम ऐसी घड़ी में सभी को संयम रखना चाहिए।"


अंशुमन ने सभी से अपील की कि छठ पर्व के इस पावन अवसर पर वे अपनी पूजा और प्रार्थना में उनकी मां के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा ने अपने जीवन का लंबा समय राज्य और देश की सेवा में समर्पित किया है, और अब उनका संघर्ष इस कठिन समय से बाहर निकलने का है। उन्होंने कहा कि माँ बहुत कष्ट में हैं, लेकिन हम सब की यही कामना है कि उन्हें जीवन में थोड़ी और मोहलत मिले। 


शारदा सिन्हा की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हैं, और देशभर से उनके प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now