Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी छठ पर्व की बधाई, सुरक्षा और व्यवस्था का लिया जायजा

पटना: बिहार में मनाए जाने वाले सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक, छठ पूजा का उत्साह शुरू हो चुका है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ...


पटना:
बिहार में मनाए जाने वाले सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक, छठ पूजा का उत्साह शुरू हो चुका है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते शाम दीघा और जेपी सेतु घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और गंगा आरती का उद्घाटन भी किया।

 


  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र की कामना की।

 

साथ ही, राज्यवासियों से अपील की कि इस महापर्व को मिल-जुलकर प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ मनाएं। बता दें कि चार दिवसीय छठ पर्व का आरंभ ‘नहाय-खाय’ से होता है, जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। 

  इसके बाद पंचमी तिथि को खरना, षष्ठी तिथि को मुख्य छठ पूजा और सप्तमी तिथि को उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होता है। इस वर्ष छठ पूजा 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाई जाएगी।

 


   छठ पूजा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्यवासियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now