Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तेजस्वी यादव का 35वां जन्मदिन: नेताओं और कार्यकर्ताओं की बधाईयों का ताता

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज 35वां जन्मदिन है। इस अवसर पर राजद के नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उ...


पटना:
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज 35वां जन्मदिन है। इस अवसर पर राजद के नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था और वे इस समय बिहार उपचुनाव में प्रचार में जुटे हैं। राजद के ट्विटर हैंडल से तेजस्वी यादव को बधाई संदेश में उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

 


संदेश में लिखा गया है, "अपने 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने और 3 लाख नौकरियों की प्रक्रिया शुरू करवाने वाले, युवाओं के दिलों में जगह बनाने वाले, रोजगार पुरुष तेजस्वी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" तेजस्वी यादव के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई को दुनिया का "सबसे अद्भुत इंसान" बताते हुए बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में तेजस्वी के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए लिखा, "आपके करिश्मा, उदारता, उज्ज्वल मुस्कान और आपकी चमकती आंखें—इन सभी चीजों की मैं सराहना करता हूं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और आपके दिल की सभी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करता हूं।

" तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने तेजस्वी के समाज, परिवार, और दोस्तों के प्रति समर्पण का उल्लेख किया। इस अवसर पर राजद के साथ ही अन्य दलों के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now