पटना (न्यूज सिटी)। देश के युवाओ के शिक्षा-रोजगार जैसे बुनियादी अधिकार को एनडीए सरकार खत्म कर रही हैं। साथ ही एनडीए द्वारा लायी गयी नई कृषि ब...
पटना (न्यूज सिटी)। देश के युवाओ के शिक्षा-रोजगार जैसे बुनियादी अधिकार को एनडीए सरकार खत्म कर रही हैं। साथ ही एनडीए द्वारा लायी गयी नई कृषि बिल किसानो को गुलाम बना देगा। 113 वीं शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती के मौके पर सम्पतचक भाकपा माले कार्यालय मे शिक्षा-रोजगार व अधिकार को लेकर इनौस छात्र युवा संवाद का आयोजन की गई। मुख्य वक्ता इनौस संयोजक चंदन कुमार यादव सम्पतचक ने बताया कि आज देश के युवाओ के शिक्षा-रोजगार जैसे बुनियादी अधिकार को तबाह किया जा रहा है। कृषि बिल द्वारा किसानो को कंपनियो की गुलामी मे धकेला जा रहा है। श्रम कानूनो को खत्म कर मजदूरो को सीमित अधिकार किए जा रहे है।

इस दौर मे शहीद-ए-आजम भगत सिंह और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते है। असंवेदनशील रवैया वाले नीतीश कुमार की बिहार मे डबल इंजन वाली सरकार है। लेकिन युवा के लिए बुलडोजर की सरकार है शिक्षा-रोजगार के अवसरो को ढहाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार एक बुलडोजर चला रही तो दुसरी तरह बिहार मे नीतीश कुमार युवाओ के अवसर को रौद रही है। इस वजह से भगत सिंह के सपनो को साकार करने की जरूरत है। इस मौके पर सत्यानंद कुमार, सिभिषण आर्य, सुधीर कुमार, रामशिगार पासवान, सुरेश सिंह, केवल राम, मिक्कु देवी, धनराज पासवान सहित अन्य भाकपा माले सदस्य मौजूद रहे।



