Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


इंकलाबी नौजवान सभा ने मनाया शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113 वीं जयंती

पटना (न्यूज सिटी)। इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय आह्वान के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113 वीं जयंती के अवसर पर पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के ल...


पटना (न्यूज सिटी)। इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय आह्वान के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113 वीं जयंती के अवसर पर पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के लखनाउत्तरी पश्चिमी पंचायत नेहालचक गांव से मार्च निकाल कर लखना बजार से मस्जिद के रास्ते होते हुए लखना बाजार चौराहे पर सभा में तब्दील हो गया। इस सभा की अध्यक्षता इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य पारिषद सह सचिव कामरेड शशि रंजन कुमार ने किया। इनौस पटना ग्रामीण जिला सचिव कामरेड मिथलेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था बद से बदत्तर एवं चौपट है। Aवही युवाओं को काम को लेकर भारी पैमाने पर बेरोजगारी कायम है।









मोदी सरकार सत्ता में आते ही पढ़ें लिखे शिक्षात युवाओ को रोजगार पर संगठित हमला की और पचास प्रतिशत पदों को खत्म कर दिया गया। जहाँ हर साल पुराने पदों के अनुसार छ:साल मे कम से कम 03 लाख से ज्यादा बेरोजगार को रोजगार मिलना चहिए था। इसके अनुपात में मात्र 1.5 लाख भर्ती आवेदन कई गुणा इजाफा शुल्क के साथ लिया गया। लेकिन अभी तक परीक्षा नही लिया गया। वही भारतीय रेलवे को प्लानिंग तहत कोरपोरेट पूंजीपति से बेचने की साजिश की जा रही है। पंचायत अकौना भाकपा-माले मुखिया कामरेड मदन पासवान ने बताया है कि युवाओ को गुमराह किया जा रहा है। नौजवान शिक्षित युवा काम कि तलाश मे भारी पैमाने पर बेरोजगार बनकर इधर उधर भटक रहे हैं।मोदी सरकार इन युवाओ के प्रति विचार नहीं कर रही नौजवान छात्र विरोधी केन्द्र राज्य सरकार को आने वाले चुनावों में युवा वर्ग सबक सिखाएंगे। सरकार से हमारी शिक्षा रोजगार किसान को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर कामरेड राकेश मांझी, कामरेड अवधेश पासवान, आंनद गुप्ता, पिंटु कुमार, दयानंद पासवान अन्य मौजूद रहे।





रिपोर्टर - ललित नारायण सिंह।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now