पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव से नकली तेल बनाने का कारखाना का उद्भेदन किया गया है। जानकारी के अनुसार, मर्ची गांव में एक मकान म...
पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव से नकली तेल बनाने का कारखाना का उद्भेदन किया गया है। जानकारी के अनुसार, मर्ची गांव में एक मकान में नक़ली हेयर आयल बनाने का कारखाना चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली की कई ब्रांडेड कंपनी के नकली तेल बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस ने छापेमारी ड्राम से भड़ा हुआ नकली तेल रैपर, बोतल बरामद किया है। साथ ही
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दीदारगंज निवासी व कारखाना कर्मी विक्की कुमार कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि कोलकाता का रहने वाला चंदन साव इस कारखाना का संचालक है। बाईपास थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की बात कहा है।




