पटना सिटी । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गा...
पटना सिटी । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गांधी सरोवर स्थित पाटलिपुत्र परिषद् परिसर में किया गया। ज्ञात हो कि 29 अप्रैल को मरची ग्राम स्थित उनके निवास पर उनका आकस्मिक निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बिंदेश्वरी बाबू, जो पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे, जनसामान्य में ‘मुखिया जी’ के नाम से प्रसिद्ध थे।
इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता ने कहा कि स्व. बिंदेश्वरी बाबू का कार्यकाल जनसेवा और समर्पण का उदाहरण था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परवेज अहमद ने उन्हें पार्टी एवं जनता का सच्चा हितैषी बताया। सभा को संबोधित करने वालों में संजीव कुमार यादव, देवरतन प्रसाद, किरण देवी, प्रदीप मेहता, बलराम चौधरी, चंद्रदीप अरोड़ा, गणेश मिश्र, शंभूशरण प्रसाद, जगजीत सिंह, रामनारायण सिंह, रणधीर यादव व विजय कुमार सिंह प्रमुख रहे।
सभा में मरची पंचायत में उनकी मूर्ति-स्थापना एवं उनके जीवन पर आधारित लेखन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार राजन ने की, जबकि संचालन सुजीत कुमार कसेरा ने किया।
सभा के अंत में उनके अनुज एवं मरची पंचायत के मुखिया नागेश्वर सिंह परिमल ने 11 मई को गांव में आयोजित ब्रह्मभोज में सभी को आमंत्रित किया।



