Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी पर हुई मौत

पटना सिटी। फतुहां निवासी रामप्रवेश प्रसाद की हार्ट अटैक आने से आकस्मिक मौत हो गयी। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया की रामप्रवेश प्रस...


पटना सिटी।
फतुहां निवासी रामप्रवेश प्रसाद की हार्ट अटैक आने से आकस्मिक मौत हो गयी। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया की रामप्रवेश प्रसाद कोलकाता स्थित सीआरपीएफ के 167 बटालियन में कुक के पद पर तैनात थे। रामप्रवेश की बहाली वर्ष 2002 में हुई थी। वे देश में असम, श्रीनगर, ओडिसा सहित विभिन्न जगहों पर अपनी योगदान दे चुके है। 


साथ ही रामप्रवेश प्रसाद बीते 31 जनवरी को ट्रांसफर व छुट्टी बिताने के बाद पुनः कोलकाता में स्थित सीआरपीएफ के 167 बटालियन में कुक के पद पर अपना योगदान दिए थे। जिसके बाद उनकी अचानक से मौत हो गई। विभागीय जांच में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया हैं।


 

रामप्रवेश के मौत के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के राजधानी पटना के फतुहां स्थित सम्मक घाट पर लाया गया। जहाँ उनके बेटा सुधांशु ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। 


बता दे कि रामप्रवेश प्रसाद अपने पीछे माता रानी कुमारी, पिता झौरी प्रसाद, पत्नी संजू देवी, दो बेटी संगीता और खुशबू एवं दो पुत्र सुधांशु व हिमांशु को छोड़ गए है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now