पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलिटाड़ स्थित एक दुकान के समीप एक ट्रक से अनाज अनलोड कर रहे एक मजदूर के साथ गोलू कुमार नामक बदमाश ने मारपी...
पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलिटाड़ स्थित एक दुकान के समीप एक ट्रक से अनाज अनलोड कर रहे एक मजदूर के साथ गोलू कुमार नामक बदमाश ने मारपीट किया था। जिसके बाद मजदूर ने उसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर बदमाश ने हथियार लेकर पीड़ित मजदुर के घर पर चढ़ कर हंगामा कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी आलमगंज थाना की पुलिस को दी। आलमगंज थाना की पुलिस ने पीड़ित मजदूर के बयान पर कार्रवाई करते हुए गोलू कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2020 में जमीनी विवाद में जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोपी रहा है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था।




