पटना सिटी। इस वक्त राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने बम बाजी कर इलाके में दहशत फैला दिया है। घटना पट...
पटना सिटी। इस वक्त राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने बम बाजी कर इलाके में दहशत फैला दिया है। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कैमशिकोह इलाके की है। जहाँ दो गुटों में आपसी विवाद में हुए झड़प के बाद बदमाशों ने बमबाजी कर दी है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में चौक थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे है। साथ ही मौके पर पुलिस छानबीन के दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।





