Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में ट्रक से बैटरी चुराने वाला चोर धराया, लोगों ने जमकर की पिटाई व किया पुलिस को सुपुर्द

पटना सिटी। राजधानी पटना के एनएच-30 पर चोर गिरोह सक्रिय है। यही वजह है की एनएच पर खड़ी ट्रक से बैटरी की चोरी का मामला अक्सर प्रकाश में आता र...


पटना सिटी।
राजधानी पटना के एनएच-30 पर चोर गिरोह सक्रिय है। यही वजह है की एनएच पर खड़ी ट्रक से बैटरी की चोरी का मामला अक्सर प्रकाश में आता रहता है। ऐसा ही घटना पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र में हुई है, जहाँ एनएच पर ट्रक से बैटरी चोरी करने के आरोप में लोगों में एक युवक की जमकर पिटाई कर दिया। इतना ही नही, युवक की पिटाई करने के बाद लोगो ने घटना की जानकारी अगमकुआं थाना की देते हुए युवक को पुलिस का हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना बीते मंगलवार की देर शाम की हैं। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम ट्रक चालकों एवं खलासी ने एक युवक को चोरी के आरोप पर पकड़कर पिटाई कर दी लोगों का कहना है एनएच पर चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य सड़क के किनारे खरे ट्रकों से बैटरी चोरी कर फरार हो जाते है। परंतु आज गिरोह का एक सदस्य को लोगो ने पकड़ पिटाई कर दी और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में अगमकुआं थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि चोर गिरोह के सदस्य रंजीत कुमार की गिरफ्तारी हुई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now