Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में कोरोना मरीज की मौत पर परिजनों ने की मारपीट व तोड़फोड़, जूनियर डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

पटना सिटी। राजधानी पटना के अगमकुआं क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर स्थित एमसीएच विंग के इलाजरत कोरो...

NMCH,MAUT,Patna,CORONA,PATNACITY,


पटना सिटी। राजधानी पटना के अगमकुआं क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर स्थित एमसीएच विंग के इलाजरत कोरोना मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इसी दौरान आक्रोशित परिजन तोड़फोड़ की कोशिश करते हुए ड्यूटी पर तैनात पीजी डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने को उतारू हो गए। इतना ही नही , इस दौरान आक्रोशितों ने ट्रॉली पटक दिया और पर्दा भी फाड़ दिया। वही हंगामा व मारपीट करता देख ड्यूटी में तैनात पीजी डॉक्टर किसी तरह से अपनी जान बचा कर मौके पर भाग गए। हालांकि घटना के कारण कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वही घटना कि जानकारी मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ• विनोद कुमार सिंह और उपाधीक्षक डॉ• सरोज कुमार सहित अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और हंगामा शांत करवाया। हालांकि इस दौरान हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि जिस मरीज की मौत हुई है वो बक्सर जिले के रहने वाली थी और वो गंभीर हालत में 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वही आक्रोशित परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि डॉक्टर ने मरीज के इलाज में लापरवाही बरता है, जिस वजह से मरीज की मौत हुई है। वही डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी गंभीर था। उसे बाथ टेब लगा दिया गया था। उसका ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटता ही जा रहा था। ऐसी स्थिति में मरीज़ को अथक प्रयास के बाबजूद भी नही बचाया जा सका।  

वही दूसरी ओर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ• रामचंद्र ने घटना की निंदा की हैं। साथ ही डॉ• रामचंद्र ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा माँग को लेकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया है। हालांकि जूनियर डॉक्टरों द्वारा कार्य बहिष्कार पर जाने की जानकारी मिलते ही अस्पताल अधीक्षक ने डॉ• विनोद कुमार सिंह ने जूनियर डॉक्टरों को समझाने में जुटे है, ताकि वे कार्य बहिष्कार पर ना जाए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now