Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


354 वें प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब के दरबार में टेका मत्था

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 354 वें प्रकाश उत्सव के मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने आज पटना सिटी का दौरा...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 354 वें प्रकाश उत्सव के मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने आज पटना सिटी का दौरा कर श्री हरिमंदिर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेका। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राज्यपाल को सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।


इस मौके पर महामहिम राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज को त्याग की प्रतिमूर्ति थे। साथ ही उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने मानवता को लेकर जो काम किया था उसे युग युग तक याद रखा जाएगा।


मौके पर राज्यपाल ने देश व प्रदेश वासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनसे आपसी प्रेम और भाईचारा बरकरार रखने की भी अपील की। इस दौरान महामहिम राज्यपाल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने भी गुरु के दरबार में मत्था टेक आशीष प्राप्त की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now