Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में राजद कल बनाएगी मानव श्रृंखला, सफल बनाने के लिए पटना सिटी में चलाया जनसंपर्क अभियान

पटना सिटी। किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन द्वारा आहूत 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की घोषित कार्यक्रम की सफल ...


पटना सिटी।
किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन द्वारा आहूत 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की घोषित कार्यक्रम की सफल बनाने हेतु आज राष्ट्रीय जनता दल पटना साहिब परिवार की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। चलाकर आम लोगों, दुकानदार बंधुओं से मानव श्रृंखला में शामिल होने का अपील किया गया राजद कार्यकर्ता गण पटना साहिब क्षेत्र के मीना बाजार, गुलजारबाग, दादर मंडी, नवाब बहादुर रोड, बेलवरगंज, गायघाट, खाजेकलां, सदर गली, मच्छरहट्टा, शहीद भगत सिंह चौक, मंगल तालाब, कर्मलीचक, मालसलामी , सीमली शाहदरा, चेक पोस्ट इत्यादि क्षेत्रों में घूम घूम कर मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त राजद कार्यकर्ताओं ने नई सड़क चौक में मानव श्रृंखला का मॉक ड्रिल भी किया।


जनसंपर्क का नेतृत्व पूर्व पार्षद सह राजद नेता बलराम चौधरी, वरिष्ठ राजद नेता मोहम्मद जावेद, पूर्व प्रदेश राजद महासचिव राजन रजनीश कुमार राय संयुक्त रूप से किया। जनसंपर्क में प्रमुख रूप से मो० मेराज जया, मो० शमशाद, साबिर अली, शाहीन अनवर, मोहम्मद पिंकू, भूषण माली, एजाजुद्दीन सानू, नौशाद अहमद तज्जू , कुँवर वल्लभ, मो० नियाज, बप्पी यादव, कन्हैया यादव, मो० रब्बानी, नाथून राय, कुंदन माली, विवेक शाह , राकेश साह, शमीम मुन्ना आदि सक्रिय रूप से शामिल थें।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now