Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का बड़ा फैसला, बिहार में 8 फरवरी से खुलेंगे छठी से आठवीं तक की कक्षाएं

पटना। बिहार में अब निजी व प्राइवेट स्कूलों के लिए बड़ी खबर निकल कर आई है। जहां राज्य सरकार ने बिहार में 8 फरवरी से कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 त...


पटना।
बिहार में अब निजी व प्राइवेट स्कूलों के लिए बड़ी खबर निकल कर आई है। जहां राज्य सरकार ने बिहार में 8 फरवरी से कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चे के लिए स्कूल खोलने का ऐलान कर दिया है। स्कूल खोले जाने का यह फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ली गई। इस संबंध में प्राइमरी निदेशक रंजीत सिंह ने सभी जिलों को आदेश जारी किया है। 

प्राइमरी निदेशक रंजीत सिंह के आदेशानुसार कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। लेकिन स्कूल में सिर्फ 50% बच्चों को ही आने की अनुमति दी जाएगी। शिक्षकों के लिए आदेश में सौ प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। जारी आदेश के अनुसार स्कूल खोले जाने के बाद हर हाल में कोरोना से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को मांस लगाकर ही स्कूल आना होगा। स्कूल के सभी छात्रों और शिक्षकों व कर्मचारियों का स्कूल के मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग की सुविधा होगी। किसी भी बीमार शिक्षक या छात्र छात्राओं को स्कूल परिसर के भीतर दाखिल होने पर पाबंदियां रहेगी। 

गौरतलब है कि बीते वर्ष दिसंबर माह में राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बाद से बिहार में बंद पड़े स्कूल कॉलेजों के अलावा कोचिंग संस्थानों को खोलने का फैसला लिया था। इसी के उपरांत 04 जनवरी 2021 से 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल और कॉलेज खोले जाने का आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में परहेज कर रहे हैं इसी का असर है कि राजधानी पटना सहित विभिन्न जिलों में स्थित निजी स्कूलों में अब तक छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now