Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में 31 जनवरी को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पटना सिटी। आगामी 31 जनवरी को रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन, खत्री सभा बिहार एवं राजेश्वर अस्पताल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होना ...


पटना सिटी।
आगामी 31 जनवरी को रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन, खत्री सभा बिहार एवं राजेश्वर अस्पताल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होना है। उपरोक्त संबंध में आज प्रेस वार्ता कर रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के अध्यक्ष रो रवि भार्गव (प्रेसिडेंट) एवं खत्री सभा बिहार के अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि 31 जनवरी को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन की जाएगी। जिसमें हृदय रोग, मधुमेह, पेट रोग, शिशु रोग, दंत रोग, हड्डी रोग, उच्च रक्तचाप, आंख, नाक, कान एवं मूत्र रोग इत्यादि रोगों की निशुल्क जांच एवं परामर्श बिहार एवं झारखंड के नंबर-1 अस्पताल राजेश्वर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा की जाएगी। शिविर में रोगियों के इलाज व परामर्श हेतु हृदय रोग के लिए डॉ कुमार हिमांशु, मधुमेह के लिए डॉ उमा शंकर, दंत रोग के लिए डॉ अर्पिता एवं डॉ निर्मला, जनरल फिजीशियन के लिए डॉ एस• एन• महासेठ, शिशु रोग के लिए डॉ एस ए कृष्णा एवं स्त्री रोग के लिए डॉ शिल्पी एवं हड्डी डॉ नवीन आदि अपना योगदान देंगे। 

श्री अरोड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू के द्वारा की जाएगी। रोटरी के अध्यक्ष रवि भार्गव ने बताया कि शनिवार को पटना सिटी के कंगन घाट पर आमजन को ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं वजन व लंबाई इत्यादि की जांच की जाएगी। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के आर वी मिश्रा (सेक्रेट्री), रो• राजीव भार्गव (चार्टर्ड प्रेसिडेंट), रो• प्रवीण कुमार, रो• जूली भार्गव, रो• संतोष तथा खत्री सभा बिहार के महामंत्री दिलीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ खन्ना, संरक्षक राकेश कक्कर, बी एन कपूर, अभिजीत कुमार, पप्पू खत्री, अरुण खत्री, राम टंडन, ओम टंडन, आलोक टंडन, मानस कपूर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now