PATNA CITY : स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पटना जिले के सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं का तीन फेज में चालीस -चालीस महिला पर्य...
PATNA CITY : स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पटना जिले के सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं का तीन फेज में चालीस -चालीस महिला पर्यवेक्षिका के समूह मे प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 28 एवं 30 मार्च,2024 को प्रथम समूह का प्रशिक्षण पटना ग्रामीण के बाल विकास परियोजना के कार्यालय में किया गया जिसमें 35 महिला पर्यवेक्षिका शामिल हुईं । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकित 3-6 साल के बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं स्कूल जाने की तैयारी को मजबूत करने हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में गतिविधियों को आयोजित करना था । प्रशिक्षण में बच्चों को खेल-खेल में गतिविधियों के माध्यम से सिखाने हेतु अभ्यास कराया गया तथा अनुपयोगी वस्तुओं से खिलौने को बनाने हेतु भी बताया गया।
ये पर्यवेक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर दस दिनों का अभ्यास कक्षा का संचालन करेंगी तथा अपने क्षेत्र की सेविकाओं को स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए उन्मुखीकरण करेंगी ।प्रशिक्षण का समापन प्रशिक्षण को बेहतर करने से संबंधित मंतव्य व प्रशिक्षण में सीखे गए विंदुओ को समझने हेतु मूल्यांकन कर किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी महिला पर्यवेक्षिकाए काफी उत्साहित दिखी। प्रशिक्षण के सफल संचालन में मुख्य रूप से पटना जिले के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आभा प्रसाद, पटना ग्रामीण के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रीति पटेल,प्रथम संस्था के राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, सोनी कुमारी, सविता कुमारी ,रश्मि सिन्हा एवं रानी कुमारी,चांदनी कुमारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।





