पटना सिटी : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ आज स्थानीय सनातन धर्म सभा भ...
पटना सिटी : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ आज स्थानीय सनातन धर्म सभा भवन में हुआ। इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग प्रदान करना है।
पहले दिन 40 मरीजों की जांच कर कृत्रिम अंग निर्माण प्रक्रिया शुरू की गई। कोलकाता से आई महावीर सेवा सदन की टीम ने मोर्चा संभालते हुए मरीजों की देखभाल और जांच का कार्य किया। शिविर में मरीजों के भोजन और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बिपिन चाचान ने शिविर का उद्घाटन किया। रजिस्ट्रेशन का कार्य बबलू जी ने संभाला, जबकि क्लब के चेयरमैन संजय सिन्हा एवं अध्यक्ष देवराज बल्लभ पूरे दिन सक्रिय रहे। सचिव देवेश नवाड़ा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार और अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।
इस नेक कार्य में डॉ. सुशील पोद्दार, कुमुद रंजन, विजय यादव, कविता अरोड़ा, विनय लांबा, ओम प्रकाश पप्पू और अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका में नजर आए। शिविर मानवता की सेवा और रोटरी की सार्वजनिक छवि को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह शिविर 1 दिसंबर तक जारी रहेगा और समाज के जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की एक नई किरण साबित होगा।






