Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में एग्रीटेक स्टार्टअप्स को ब्रिटिश हाई कमीशन का सहयोग

  पटना। बिहार उद्यमी संघ के उद्यमी भवन में मंगलवार को ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रतिनिधि अनुप नारायणन ने एग्रीटेक स्टार्टअप्स के संस्थापकों और प...

 


पटना।
बिहार उद्यमी संघ के उद्यमी भवन में मंगलवार को ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रतिनिधि अनुप नारायणन ने एग्रीटेक स्टार्टअप्स के संस्थापकों और प्रतिनिधियों से संवाद किया। ये स्टार्टअप मुख्य रूप से पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों पर काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर अनुप नारायणन ने जेनेटिक, न्यूट्रिशन, आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन, पशु पोषण, और फीड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य, उत्पादन क्षमता और डेयरी उद्योग की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। चर्चा में न्यूट्रीशनल जेनेटिकली डिजीज मैनेजमेंट पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में उपयोग की जा रही उन्नत तकनीकों को भारतीय एग्रीटेक स्टार्टअप्स के साथ साझा करने और एक्वाकल्चर, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर और बायोपेस्टिसाइड्स जैसे उत्पादों को यूरोपियन और भारतीय बाजार से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ब्रिटिश हाई कमीशन इन प्रयासों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। 


विहार उद्यमी संघ के सेंटर फॉर वूमेन एंपावरमेंट की हेड सुभद्रा सिंह ने कहा, “इस तरह का अंतरराष्ट्रीय सहयोग बिहार के उद्यमियों को नई दिशा और अवसर प्रदान करेगा। यह हमारे क्षेत्र में एग्रीटेक और पशुपालन उद्योग को बढ़ावा देगा।”

अनुप नारायणन ने कहा कि पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नवाचार भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जा सकता है। यह बातचीत बिहार के एग्रीटेक क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now