Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी, चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का खतरा

पटना। मौसम विभाग ने बिहार में ठिठुरने वाली ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। राज्य में वर्तमान में न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस के...

पटना। मौसम विभाग ने बिहार में ठिठुरने वाली ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। राज्य में वर्तमान में न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, 29-30 नवंबर से ठंड में तेजी से बढ़ोतरी होगी और दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव बन चुका है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार से शुक्रवार तक इस क्षेत्र में चक्रवात बनने की संभावना जताई है।

 


तूफान के कारण तमिलनाडु के तीन जिलों और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी और दक्षिणी भारत के राज्यों पर भी तूफान का प्रभाव पड़ सकता है। बिहार में ठंड के साथ बारिश की संभावना को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को कड़ाके की ठंड और संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी करने का सुझाव दिया है। किसानों को फसलों की सुरक्षा और आम नागरिकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now