Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लिटिल फ्लावर स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन

पटना सिटी। लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रांगण में आज बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह उद्घा...


पटना सिटी।
लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रांगण में आज बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह उद्घाटन समाजसेवी श्री साजू जोसेफ और पूर्व पार्षद श्री बलराम चौधरी व मोहम्मद जावेद ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना सिटी डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने पुलिसिंग, बच्चियों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा की गतिविधियों पर चर्चा की। डॉ. कुमार ने कहा कि देश के प्रमुख संस्थानों में अधिकांश विद्यार्थी मध्यम वर्ग से होते हैं, जो अपनी मेहनत के बल पर सफल होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सिलेबस से आगे की जानकारी प्राप्त करने पर जोर दिया ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित हो सके।


संगोष्ठी के दौरान बच्चों और अभिभावकों ने खुलकर सवाल पूछे। बच्चों ने अपने उज्जवल भविष्य से संबंधित प्रश्न पूछने में रुचि दिखाई। अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री साजू जोसेफ ने कहा, "पढ़ाई ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।" समाजसेवी श्री बलराम चौधरी और मोहम्मद जावेद ने बच्चों को अनुशासन और नियमित पढ़ाई के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डेजी रंजन सिंह, नीरज श्रीवास्तव, साइमन पीटर, फातिमा अली और रंजन सहाय समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now