Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लुटेरा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

  पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मेहंदीगंज थाना की पुलिस बीते गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान तीन बदमाशों को धर दबोचा है। घटना के संबंध में मेहंदी...



 पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मेहंदीगंज थाना की पुलिस बीते गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान तीन बदमाशों को धर दबोचा है। घटना के संबंध में मेहंदीगंज पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर थी। इस दौरान पुलिस ने देखा कि एक सांझ बैंक्विट मैरिज हॉल के पास तीन युवक बाइक लेकर भाग रहे हैं। जिसके बाद पुलिस को तीनों युवक की हरकत संदिग्ध लगी और कार्रवाई करते हुए तीनो युवकों को कस्टडी में लेकर



 थाना ले आई। वही पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद न्याययिक हिरासत में भेज दिया हैं। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बाइक, 01 पेचकस, 03 मोबाइल और ₹6500 नगद बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नदी थाना क्षेत्र के सती चौड़ा निवासी लक्ष्मी सहनी के पुत्र राहुल कुमार, राजकुमार का पुत्र दीपक कुमार और शत्रुधन प्रसाद का पुत्र ऋषि कांत कुमार हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now