Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाइक चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या

PATNA CITY : खाजेकला थानाक्षेत्र के सदर गली गढ़हिया इलाके में देर शाम बाइक चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या क...



PATNA CITY :
खाजेकला थानाक्षेत्र के सदर गली गढ़हिया इलाके में देर शाम बाइक चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया । अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक स्थानीय युवक को भी गोली का छर्रा लग गया, जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही  विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान खाजेकला थानाक्षेत्र के शेखा का रोजा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली इमाम उर्फ तज्जु के रूप में की गई है। बताया जाता है की सुबह मोहम्मद अली इमाम उर्फ तज्जु की बाइक आलमगंज थानाक्षेत्र से चोरी चली गई थी, जिस संबंध में उसने स्थानीय आलमगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराया था। देर शाम मोहम्मद अली इमाम को सूचना मिली कि उनकी चोरी गई बाइक सदर गली इलाके में लगी है। सूचना मिलते ही मोहम्मद अली इमाम जैसे ही सदर गली पहुंचे... गली में खड़े कुछ  लड़को के साथ उनकी नोक-झोंक हो गई, इसी दौरान बाइक चोर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जो उनके सीने में जा लगा... जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय निवासी मोहम्मद शमसुद्दीन और रशीदा खातून ने बताया कि बाइक चोरी का विरोध करने पर ही अपराधियों ने गोली मारकर मोहम्मद अली इमाम की हत्या कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में अपराधियों द्वारा अवैध गेसिंग का धंधा चलाया जाता है, जिससे आए दिन इलाके में अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद खाजेकला थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान  कर  गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुट गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now