Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी से 6 लाख 94 हजार रूपये लुटा

PATNA CITY :   बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ आरओबी के पास  दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी कंपनी के कर...


PATNA CITY :
  बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ आरओबी के पास  दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी को पिस्टल का भय  दिखाकर 6 लाख 94 हजार लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पीड़ित कर्मचारी द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। लुटेरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है। बताया जाता है कि अमेजॉन कंपनी का कर्मचारी विकेश कुमार बाइक पर सवार होकर बैंक में पैसा जमा करने जीरोमाइल से गुलजारबाग स्थित सेंट्रल बैंक जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में ही हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़ित कर्मचारी विकेश कुमार ने बताया कि अपराधी चार की संख्या में थे और वे दो बाइक पर सवार थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और पिस्तौल का भय दिखाकर बैग में रखा 6 लाख 94 हजार रूपए लूट लिए।  मौके पर मौजूद सिटी डीएसपी 2 डॉ गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुट गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now