Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


माता कार्यशाला का किया जा रहा आयोजन

PATNA CITY : प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत  परियोजना दो,तीन चार एवं पांच के आंगनबाड़ी व उसके पोषक क्षेत्र में...


PATNA CITY :
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत  परियोजना दो,तीन चार एवं पांच के आंगनबाड़ी व उसके पोषक क्षेत्र में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा 3 से 6 साल के बच्चे व उनके माता के साथ समुदाय में सहयोग किया जा रहा है ताकि ईसीसी को और भी बेहतर और मजबूत किया जा सके और जन जागरूकता फैलाया जा सके। इसी कड़ी में   संस्था के द्वारा सभी परियोजनाओं में माता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य ई सी सी ई के अंतर्गत माता को उनकी भूमिका से परिचित कराना तथा माता समूह को क्रियाशील करना हैं। कार्यशाला आयोजन के लिए चयनित स्थल को ईसीसी संबंधी सामग्रियों और माता द्वारा बनाए गए कलाकृतियों से सुस्जित कर वातावरण तैयार किया गया । माता के द्वारा आते ही सभी का स्वागत करते हुए इन सामग्री से माता का परिचय कराया गया जिससे माता यह जान पाए कि उनके बच्चे आंगनबाड़ी में किन-किन गतिविधियों के माध्यम से सीखते हैं और वह घर पर भी इस तरह की गतिविधियां कर पाए व साथ ही स्वयं भी अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनाने के लिए प्रेरित हो। इसके उपरांत वर्कशॉप की शुरुआत में माहौल निर्माण हेतु माता को लोरी लोकल गीत,बाल गीत कहानी इत्यादि सुनने के लिए कहा गया है जिसमें माताएं ने खुलकर हिस्सा लिया और सभी ने अपने-अपने तरीके से लोकल गीत इत्यादि गाकर सुनाया । अपने अनुसार वातावरण को पा कर माताएं काफी काफी सहज महसूस कर रही थी । इसकी उपरांत आगे की चर्चा की गई जिसमें माता को चर्चा कर बताया गया कि बच्चों के विकास में एक मां की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है बच्चें का पोषण और पढ़ाई दोनों पर अगर इस उम्र में ध्यान दिया जाए तो बच्चे आगे चलकर काफी बेहतर कर पाते हैं। इसके उपरांत सभी माताओं को अपने-अपने अनुभव साझा करने के लिए कहा गया और सभी ने एक दूसरे के अनुभवों से सीखा समझा और आगे अपने बच्चों के विकास में अपना योगदान देने के लिए माताएं सहमत दिखाई दी। वर्कशॉप को रोचक बनाने के लिए माताओं के बीच दौड़ और चम्मच रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे पूरा माहौल काफी खुशहाल और प्रेरक दिखा। कुछ माताएं पहली बार इस वर्कशाप का हिस्सा बन रही थी सभी को यह माहौल और बच्चे के सीखाने के लिए चर्चा काफी अच्छी लगी। बच्चों को सीखने के लिए माता समूह के साथ आइडिया कार्ड की गतिविधि कराई जाती है जिसमें माता स्वयं के लिए रेसिपी बनाना,योगासन,सजावट  का सामान बनाना इत्यादि सीखती है साथ ही साथ बच्चे को वर्कशीट से सीखाती है, इस आइडिया कार्ड का अभ्यास भी बड़े छोटे समूह में कराया गया जिससे सभी समूह की एक प्रकार की समझ बन पाई और आगे इस आइडिया कार्ड को लेकर काम करने के लिए सभी माताएं प्रेरित हुई । इस तरह के वर्कशॉप का आयोजन करने के लिए माताएं प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन  का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके तरफ से किया जा रहा है यह प्रयास काफी सराहनीय है आगे भी इस तरह की गतिविधियां का आयोजन होना चाहिए ताकि सभी माताए एक दूसरे से सीख सके और यह समझ सके काम की व्यस्तता के बावजूद भी हमें अपने बच्चों के लिए समय निकालना ही चाहिए और बच्चों के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यशाला के सफल आयोजन में राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, सबिता कुमारी,सोनी कुमारी,रश्मी सिन्हा, सुनीता कुमारी,चांदनी कुमारी, संध्या कुमारी एवम रानी कुमारी एवम अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now