Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दमरही घाट स्थित एक घर में छापेमारी कर चोरी के कपड़ों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

PATNA CITY :  मालसलामी थाना पुलिस ने भट्टी पर मोहल्ला स्थित एक कपड़े की दुकान से कल चोरी गए  लगभग 90 हजार मूल्य के कपड़ों को बरामद कर लिया ह...


PATNA CITY : 
मालसलामी थाना पुलिस ने भट्टी पर मोहल्ला स्थित एक कपड़े की दुकान से कल चोरी गए  लगभग 90 हजार मूल्य के कपड़ों को बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दमरही घाट स्थित एक घर में छापेमारी कर चोरी के कपड़ों के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू उर्फ ठेका के रूप में की गई है, जो पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है, वहीं दूसरा चोर नाबालिक बताया जाता है। बताया जाता है कि बीते गुरुवार को थाना क्षेत्र के भट्टी पर मोहल्ला स्थित बबलू  वस्त्रालय नामक कपड़े की दुकान से चोरों द्वारा लगभग 90 हजार मूल्य के कपड़ों की चोरी कर ली गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन कर लिया।।    

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now