PATNA CITY : स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पटना जिले के सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं का तीन समूह में प्रारम्भिक बाल्यावस्था...
PATNA CITY : स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पटना जिले के सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं का तीन समूह में प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ आज दिनांक 28 मार्च को दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस कड़ी में 28 एवं 30 मार्च,2024 को प्रथम समूह का प्रशिक्षण पटना ग्रामीण के बाल विकास परियोजना के कार्यालय में किया गया जिसमें 35 महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित हुई । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकित 3-6 साल के बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं स्कूल जाने की तैयारी को बेहतर करना है । ये महिला पर्यवेक्षिका बच्चों को खेल–खेल मे बताने हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराये गए सर्वांगीण विकास एवं बच्चों के स्कूल जाने के पहले की तैयारी हेतु ‘नई पहल’ पाठ्यक्रम के तहत थीम आधारित तीन पाठ्यक्रम (मैं स्वयं, मेरा परिवार एवं भोजन)की गतिविधियों को सीखेंगे साथ ही बच्चों के भाषा विकास हेतु बालगीत/कविता,कहानी सुनने के तरीके एवं बच्चों के छोटी मांसपेशियों के विकास व सृजनात्मक अभिव्यक्ति के विकास के लिए गतिविधियों का अभ्यास प्रशिक्षण मे करेंगे।
साथ ही प्रशिक्षण में अनुपयोगी वस्तुओं से बच्चों के विकास में सहायक खिलौने को तैयार करने के तरीको को भी जानेंगे। ये पर्यवेक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने – अपने क्षेत्र की सेविकाओं का क्षमता वर्धन करेंगे । इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में मुख्य रूप से पटना जिले के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आभा प्रसाद, पटना ग्रामीण के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रीति पटेल,प्रथम संस्था के राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडेय, सोनी कुमारी, सविता कुमारी ,रश्मि सिन्हा एवं रानी कुमारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।





